गौरिहार: प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र में किराना दुकान पर 15 वर्षीय दिव्यांग बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ दुकान पर सामान लेने गई 15 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ की। बच्ची द्वारा परिजनों को आपबीती बताने के बाद वे तुरंत थाने पहुँचे। पुलिस ने जिला मुख्यालय पर महिला अधिकारी से बयान दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।