सिवनी मालवा: ग्राम हिरनखेड़ा में आयोजित ग्राम सभा चौपाल में शामिल हुए विधायक,सुझावों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं पर की चर्चा
सिवनी मालवा के हिरनखेड़ा ग्राम में आयोजित ग्राम सभा चौपाल में विधायक प्रेम शंकर वर्मा शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक ने शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीणों की जनहित से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सभा में ग्राम के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं