सिद्धमुख स्थित मूंग तुलाई एवं ग्रेडिंग केंद्र पर किसानों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 24 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे।किसानो का आरोप है कि मूंग केंद्र पर मौजूद व्यापारी समूहों द्वारा 6500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाती है और फिर एमएसपी दरों पर दुबारा तुलाई करवाई जाती है।