धामपुर: धामपुर के स्योहारा मार्ग पर गांव सरकड़ा चकराजमल के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी की हुई मौत
शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर के स्योहारा मार्ग पर गांव सरकड़ा चकराजमल के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सफाई कर्मचारी गांव हसनपुर पालकी निवासी मुनेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।