जबलपुर: आधारताल में शाम की भीड़ में तेज रफ्तार कार घुसी, दर्जनों लोग बाल-बाल बचे, चालक गिरफ्तार
जयप्रकाश नगर में सोमवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार ने फल और चाय के ठेले वालों समेत मोबाइल दुकान संचालक को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि करीब 10 से 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि कार वक्त रहते रुक गई, वरना भीड़भाड़ की वजह से