अररिया: डेहटी चौक पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुआ एक युवक, अस्पताल में इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 24, 2025 अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र के डेहटी चोक पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार मदनपुर चांद भाग निवासी हसनैन बताएं जा रहे हैं.