अररिया: अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम में गणतंत्र दिवस परेड और झंडोत्तोलन का पूर्वाभ्यास किया गया
Araria, Araria | Jan 24, 2025 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने शुक्रवार को शहर के नेता जी सुभाष स्टेडियम में परेड और झंडोत्तोलन का पूर्वाभ्यास किया. जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुबह 9 बजे के करीब इस पूर्वाभ्यास में भाग लिया और सभी प्रक्रियाओं को ध्यान से देखा.