भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर विशाल वाहन रैली का हुआ आयोजन
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने आज भीलवाड़ा में एक विशाल रैली निकाली। रेली बुधवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर विद्युत वितरण निगम कार्यालय से शुरू हुई और कलेक्ट्रेट से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।