शहपुरा: बिलगांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर पाइप लीकेज से घर में लगी आग, सामान जलकर राख
शहपुरा थाना क्षेत्र के बिलगांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप लीकेज हो गया जिसके चलते आग लग गई आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे महिला घर में खाना बना रही थी उसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीकेज हो गया और घर में आग लग गई आग लगते ही चीख पुकार मच गई ।