शाहनगर: विशानी ग्राम के पास गंगाझिरियाधाम में गौमुख से निकलती है बारह मासी अविरल गंगाजलधारा, क्षेत्रवासीयो ने उठाई विकास की मांग
पन्ना जिले के शाहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत बिसानी में प्राचीन गंगा झिरिया धाम नामक स्थान है, जहां गौमुख से हमेशा पवित्र जल धारा प्रवाहित होता है, साथ ही इस स्थान पर 12 ज्योतिर्लिंग भी विराजमान हैं, जिसको लेकर सालभर बड़ी संख्या में श्रध्दालु यहां दर्शनों को पहुँचते है