शाहनगर: शाहनगर की समस्त ग्राम पंचायतों की जनसुनवाई में आए 117आवेदन जिसमे 94 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया = PRO पन्ना
कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशानुसार एवं शासन की मंशानुरूप सुशासन के जरिए आमजनों की समस्याओं के तत्काल निराकरण और ग्रामवासियों की सुविधा के दृष्टिगत प्रत्येक मंगलवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत की गई है, जिसके तहत आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में शाहनगर की समस्त ग्राम पंचायतों में कुल 117आवेदन प्राप्त हुए।