बरेली: बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र में अंडरपास में खड़े पोल से टकराई बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
जनपद बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र स्थित रम्पुरा मोड़ पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अंडरपास के अंदर सड़क के बीच खड़े पोल से टकरा गई, जिससे दो दोस्तों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।