बरेली: मजदूर अड्डे पर बैठे दो मजदूरों को बुलेट बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में सदर कैंट निवासी लाखन सिंह अपने साथी मजदूर के साथ अड्डे पर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।