रेवदर: रेवदर के मालवा गांव में खाना खाने के बाद एक युवक बेहोश हुआ, ट्रॉमा सेंटर रेफर, इलाज के दौरान हुई मौत
Reodar, Sirohi | Mar 23, 2026 रेवदर तहसील के मालवा निवासी 30 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र भूराराम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार नरेश कुमार अपने तीन साथियों के साथ बाइक से सिरोही परिवहन विभाग के लिए जा रहा था।दोपहर के समय सभी लोग कृष्णगंज में खाना खाने के लिए रुके खाना खाने के बाद अचानक नरेश की तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया