जैतहरी: पड़रिया-कुकुरगोड़ा के जंगल में हाथियों की हलचल, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
चार जंगली हाथियों का समूह गुरुवार सुबह से जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया एवं कुकुरगोड़ा के बीच स्थित आमापानी और जनवरिहा जंगल क्षेत्र में विश्राम एवं विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने और हाथियों से स