धरहरा: दशरथपुर के पास बांका इंटरसिटी से गिरा युवक, हथेली कटी, हालत गंभीर
किउल-जमालपुर रेलखंड पर बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अप बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दशरथपुर स्टेशन के समीप हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान दशरथपुर निवासी गठिया पासी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह पूर्णिया से अपने गांव लौट रहा था।