गुमला: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और ₹80 हजार की ठगी का आरोपी बनारस से गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Gumla, Gumla | Sep 22, 2025 गुमला पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त घाघरा खोपाटोली निवासी करमु महली को बनारस से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। दुष्कर्म का अभियुक्त कुछ महिनो से फरार चल रहा था। जिसे एसपी के निर्देश पर महिला थाना के द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया । नाबलिग किशोरी ने महिला थाना में अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।