चूरू: टाऊन हॉल में कबीर जयंती पर 173 प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर दिया गया जोर
Churu, Churu | Jun 28, 2026 चूरू के स्थानीय टाउन हॉल में रविवार को संत कबीर की 629वीं जयंती पर संत कबीर शिक्षा समिति के तत्वावधान में जिला स्तरीय संत शिरोमणि कबीर जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं और प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ संत कबीर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति पद