बांसवाड़ा: स्कूल वैन हादसे के बाद सख्ती के विरोध में ऑटो-टेंपो चालकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
स्कूल वैन ट्रक की टक्कर में छात्र की मौत के बाद प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों पर की जा रही सख्ती के विरोध में शनिवार को शहर के सैकड़ों ऑटो और टेंपो चालक सड़क पर उतर आए।चालक कुशलबाग मैदान में एकत्रित हुए और रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान चालकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कि।