बिक्रमगंज: बिक्रमगंज-नटवार पथ पर कोल्हा वन के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
बिक्रमगंज-नटवार पथ पर कोल्हा वन पास के आज रविवार की सुबह कातिब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना अंतर्गत मुकुंदपुर निवासी 32 वर्षीय अजय साह के रूप में हुई है। वह हकीम शाह के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।