जबलपुर: ऑनलाइन धमकी देकर महिला से 2.41 लाख की ठगी, केस दर्ज, ग्वारीघाट थाने में रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी
ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला से ऑनलाइन धमकी देकर 2 लाख 41 हजार 406 रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ग्वारीघाट ने बताया कि 27 जून 2026 को श्रीमति उर्वशी वाघमारे, उम्र 41 साल, निवासी टेगोर नगर इंद्रपुरी कॉलोनी ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।