संघ चूरू के जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने शुक्रवार को अपने गुवाहाटी प्रवास के दौरान राजस्थान फाउंडेशन असम चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा से औपचारिक भेंट की। रतन शर्मा मूलत: चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के दाऊदसर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में गुवाहाटी में प्रतिष्ठित व्यवसायी के रूप में कार्यरत हैं। रतन शर्मा ने कहा कि जिले के खेत को पानी मिलना किसानों का हक है।