अंबाह: बरेह गांव पीपल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Jul 14, 2026 तेज रफ्तार का तांडव: अंबाह-मुरैना हाईवे-552 पर ग्यासीपुरा के पास रविवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय भोलू सिंह तोमर गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अंबाह सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना रेफर किया गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।