रायसेन: रायसेन में चार दिन बाद बारिश, जिले में सामान्य से 252.9 मिमी अधिक वर्षा, दो दिन और बारिश की संभावना
Raisen, Raisen | Sep 14, 2025 रायसेन में रविवार दोपहर 2 बजे से बारिश शुरू हुई। यह बारिश 20 मिनट तक जारी रही। इससे मौसम में ठंडक आ गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश का दौर शुरू हुआ है।
यह अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है। जिले में इस मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। 1 जून से अब तक 1445.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।