कलान: कलान में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से चोटिल हुआ। जानकारी के अनुसार गांव सथरा धर्मपुर निवासी सुखबीर और राजकुमार मिर्जापुर से दवा लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुंदौरा दाऊदपुर गांव के पास ट्रक ने टककर मार दी।