सिवनी: शराब पीकर वाहन चलाने पर ₹10,000 का जुर्माना
Seoni, Seoni | Jun 4, 2026 थाना यातायात के चेकिंग दल प्रभारी शत्रुघ्न चौरिया द्वारा वाहन क्रमांक *MP22ML0902* को रोका गया। वाहन चालक शराब के नशे में प्रतीत होने पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। वाहन जप्त कर *मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185* के तहत प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा वाहन चालक पर *₹10,000 का जुर्माना* अधिरोपित किया गया।