राजगढ़: राजगढ़ जिले के करनवास के पास बस और ट्रक की टक्कर, 29 घायल, एक की मौत
करनवास थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने बताया कि करनवास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर आजाद पेट्रोल पंप के पास पचोर ब्यावरा मार्ग पर गुरुवार शुक्रवार की रात 3:40 पर हंस बस इंदौर से आगरा जा रही थी इसी दौरान करनवास के समीप सड़क पर खड़े ट्रक से बस टकरा गई। इस हादसे के वक्त बस में करीब 70 से 80 यात्री सवार थे। जिसमें से 29 यात्री घायल हो गए और एक की मौत हो गई।