पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के करकट्टा पंचायत अंतर्गत करकट्टा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो में शुक्रवार सुबह 11:59 बजे तक ताला लटका रहने से बच्चों को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा। बाल विकास विभाग की उदासीनता के कारण क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों की यही स्थिति है। करकट्टा के स्थानीय ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने पर आक्रोशित थे। आक्रोशित ग्