रेउसा व सकरन क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सकरन क्षेत्र के कम्हरिया खुनखुन स्थित ग्राम पीपापुरवा में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज की एकता और अनुशासन पर बल दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा गया कि हिंदू समाज जितना अधिक संगठित और अनुशासित होगा और भारत सशक्त बनेगा।