पन्ना: एंबुलेंस अव्यवस्था पर कड़ा रुख: एक हफ्ते में मांगी फिटनेस रिपोर्ट, समय पर सेवा न मिलने पर होगी कार्रवाई।
Panna, Panna | Jun 22, 2026 पन्ना में 108 एंबुलेंस सेवाओं की बदहाली पर प्रशासन सख्त हो गया है। सीएमएचओ डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी ने एंबुलेंस मैनेजर को सभी वाहनों की सघन जांच कर एक सप्ताह में फिटनेस रिपोर्ट सौंपने के कड़े निर्देश दिए हैं। हाल ही में अजयगढ़ मार्ग पर एंबुलेंस पंचर होने से गंभीर मरीज भीषण गर्मी में एक घंटे तक जंगल में तड़पता रहा था।