स्याना: गढ़ हाईवे मार्ग पर ग्राम भैसोड़ा के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Apr 6, 2026
नगर के गढ़ हाईवे मार्ग पर ग्राम भैसोड़ा के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ग्राम भैसोड़ा के निकट एक बाइक कर के पिछले हिस्से से टकरा गई। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।