शाजापुर के सुंदरसी थाना क्षेत्र में रविवार रात युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त जयसिंह गुर्जर देवास जिले के समसखेडी के रूप में हुई है।जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव लेने आए परिजनों और समाजजनों ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुंदरसी थाना प्रभारी मनीषा शर्मा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही, युवक की हत्या की आशंका जताई है।