गोड्डा: अंबा गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Apr 8, 2026 बुधवार की दोपहर पथरगामा थाना क्षेत्र के अंबा गाँव के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गए। घायल का नाम त्रिदेव यादव है जो सुरनिया गाँव के रहने वाले है। घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल के द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गयी थी ।