पाटी: ग्राम पिपरकुंड में थाना प्रभारी ने शिक्षकों को दी कानून की जानकारी, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
Pati, Barwani | Jun 16, 2026 बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आमजन को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष पहल की गई है। ग्राम पिपरकुंड में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान थाना प्रभारी रामदास यादव व चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने उपस्थित शिक्षकों को कानून की बुनियादी जानकारी दी और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।