गिरिडीह: बिहार के छपरा की बेटी ललिता कुमारी 12 ज्योतिर्लिंग व 4 धाम की साइकिल यात्रा पर गांडेय पहुंची
मंगलवार की दोपहर 2 बजे के आसपास 12 ज्योतिर्लिंग एवं 4 धाम की साइकिल यात्रा पर निकली बिहार के छपरा की बेटी ललिता कुमारी गांडेय पहुंची। जहाँ गांडेय के प्रसिद्ध सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थानीय सनातन धर्म प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने ललिता कुमारी का भव्य रूप से स्वागत किया। यहाँ उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और जयकारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।