हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल की आगरा में उपचार के दौरान हुई मौत
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गांव संगीला निवासी गौरव दोनों पैरों के बीच से फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से ई रिक्शा के जरिए घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने घायल बाइक सवार को आगरा के लिए रेफर कर दिया।