भारत की सनातन योग शक्ति से महका बोकारो, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगे लोग
#प्राचीन भारतीय विरासत की गूंज से लेकर आधुनिक भारत के संकल्प तक, योग ने बोकारो में एकता, ऊर्जा और राष्ट्र गौरव का अद्भुत संदेश दिया।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज पूरा जिला भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के गौरव से ओत-प्रोत हो उठा। जिला प्रशासन और जिला आयुष समिति के तत्वावधान में टाउन हॉल में भव्य मुख्य कार्यक्रम हुआ, जहाँ डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना ने योग को सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
बोकारो इस्पात संयंत्र ने बोकारो क्लब में वरिष्ठ अधिकारियों संग योग कर स्वस्थ भारत का संकल्प दोहराया। शिक्षा के क्षेत्र में भी देशभक्ति का अनूठा संगम दिखा; डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने भगवद गीता पर आधारित योग-नृत्य से भारत की प्राचीन वैदिक संस्कृति का शंखनाद किया।
#BokaroNews #Bokaro
#InternationalYogaDay
#YogaDay
#YogaForLife
#YogaEveryday
#YogaJourney
#YogaVibes
#YogaPractice
Chas, Bokaro | Jun 22, 2026