वैशाली: वैशाली में सक्षमता परीक्षा का विरोध, शिक्षकों ने एडमिट कार्ड जलाकर जताया आक्रोश।
नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा के नाम पर सामूहिक तबादला का विरोध कर रहे हैं । इसी कड़ी में रविवार को BRC कार्यालय परिसर में बिहार सक्षमता परीक्षा का विरोध करते हुए वैशाली प्रखंड में शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने एडमिट कार्ड जलाया कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध किया है।