डीग: डीग में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती गरिमामय रूप से मनाई गई, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
Deeg, Bharatpur | Apr 11, 2026 महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती शनिवार को जिले में गरिमामय ढंग से मनाई गई। पंचायत समिति सभागार, डीग में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर किया गया।