बलिया: बलिया में हर्षोल्लास के साथ कलश विसर्जन संपन्न, श्रद्धालुओं ने पोखर में दी विदाई
बुधवार की सुबह पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश रखकर जयकारे लगाते हुए जिला पार्षद मार्केट के समीप स्थित पोखर तक शोभायात्रा निकाली। पूरे रास्ते माता के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।