मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर नहर से 30 वर्षीय महिला सुमन देवी पति विरेन्द्र पासवान का शव शुक्रवार शाम सात बजे बरामद किया गया। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि महिला तरहसी थाना क्षेत्र के कसियाडीह की रहने वाली है। महिला का ससुराल तरहसी के मंझौली में है।