गिर्वा: उदयपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 980 ग्राम गांजा किया जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 22, 2025 उदयपुर के खेड़ावाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 980 ग्राम गांजा बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर पुलिस टीम ने बाबलवाड़ा रोड पर दबिश देकर आरोपी मुबारकभाई (निवासी सूरत, गुजरात) को पकड़ा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।