बेगूसराय: जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, कदाचार के आरोप में 02 निष्कासित
जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बिहार पुलिस दूर संचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही भर्ती परीक्षा में जेके प्लस टू विद्यालय से कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है. यह बातें रविवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कही. परीक्षा एक पाली में आयोजित हुई.