हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ में पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
विष्णुगढ़ के जोबर में गुरुवार सुबह पेड़ से लटकती रुखसाना खातून की लाश मिली, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर 2 बजे मृतका की मां लैलून खातून ने दामाद और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उनका दावा है कि दामाद के अवैध संबंध के विरोध पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। मामला दर्ज नहीं हो सका था।