अनूपपुर: आंधी-तूफान और तेज बारिश से अनूपपुर तरबतर, अमरकंटक मंदिर परिसर में भरा पानी
जिले में शनिवार शाम करीब 6 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश से जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। पवित्र नगरी अमरकंटक में मूसलाधार बारिश के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गई।