लाडपुरा: कोटा में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर किया काम, जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
Ladpura, Kota | Jun 18, 2025 जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर कोटा मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) ने विरोध जताया है। कोटा मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमबीएस, जेकेलोन, एसएसबी,न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, रामपुरा हॉस्पिटल में रेजिडेंट आज काली पट्टी बांध कर काम कर रहे है।