धार: महिला कांग्रेस ने बेटियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर राजगढ़ में निकाला कैंडल मार्च, जिलाध्यक्ष मैना मारू रहीं शामिल
धार जिले के राजगढ़ में प्रदेश में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। महिला कांग्रेस कमेटी की धार जिलाध्यक्ष मैना मारू जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में बच्चियों पर अपराध बढ़ते जा रहे है। इसको लेकर कैंडल मार्च निकालकर यह मांग करते है कि बेटियों पर जो अत्याचार हो रहे है। सरकार उस पर रोक लगाए तथा इसको लेकर कड़ा कानून बनाया जाए।