बरेली में पति पत्नी के विवाद के दौरान हुई पंचायत में युवक ने सास और साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं उसकी पत्नी को भी चाकू लगे जिससे वो घायल हुई और उसका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ थर्ड समेत, एसपी सिटी मानुष पारीक और एसएसपी अनुराग आर्य के साथ फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई।