तारानगर: भगवती वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, सेवानिवृत्त हुईं, तारानगर पहुंचने पर बाणीया परिवार ने 51 किलो पुष्प माला से अभिनंदन किया
तारानगर की बेटी भगवती देवी वर्मा का जिला शिक्षा अधिकारी से सेवानिवृत होकर तारानगर पहुँचने पर उनके समाज व परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत अभिनंदन किया। परिवार के लोगों ने कोर्ट परिसर से मुख्य बाजार होते हुए सात्युँ सर्किल तक रथ पर बैठाकर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए रैली निकाली व विनायक लाइब्रेरी के बच्चों ने संचालक अमित वर्मा के नेतृत्व में अभिनंदन किया।