अतर्रा: चौसड़ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Mar 28, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पिपरी खेरवा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक रोहित पुत्र अमर जीत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित अपने गांव से बाइक द्वारा अतर्रा रिश्तेदारी जा रहा था। जैसे ही वह चौसड़ गांव के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया